Get App

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स ने हिट किया फ्रेश हाई, 50 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 44% तक चढ़े

ब्याज दर संबंधी चिंताओं के बीच उतार-चढ़ाव वाले सप्ताह में भारतीय बाजार शुक्रवार 9 फरवरी को गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार अपनी मुख्य पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया। बाजार में ब्रॉडर इंडेक्सेस में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स ने सप्ताह के दौरान नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 10, 2024 पर 9:44 AM
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स ने हिट किया फ्रेश हाई, 50 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 44% तक चढ़े
फरवरी महीने में अब तक FIIs ने 7,680.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि DIIs ने 8,661.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं

शुक्रवार 9 फरवरी को समाप्त हुए उतार-चढ़ाव वाले सप्ताह में ब्याज दर संबंधी चिंताओं के बीच भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। उम्मीद के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार अपनी मुख्य पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि ब्रॉडर इंडेक्सेस में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स ने सप्ताह के दौरान नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। लेकिन इसमें 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते निफ्टी 71.3 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 21,782.5 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 490.14 या 0.67 प्रतिशत गिरकर 71,595.49 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्सेस की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 5 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 4.4 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में लगभग 4 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3.9 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3.6 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign institutional investors (FIIs) ने 5,871.45 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (Domestic institutional investors (DIIs) ने पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान 5,325.76 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

हालांकि फरवरी में अब तक FIIs ने 7,680.34 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि DIIs ने 8,661.41 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें