Get App

Budget Bonanza Picks : अब से बजट तक मालामाल कर सकते हैं ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Budget Picks : बजट के नजरिए से कविता जैन को एचबीएल पावर के शेयर पसंद हैं। उनकी राय है कि इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर या किसी गिरावट में 600 रुपए के आसपास मिलने पर खरीदारी करने की सलाह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 3:31 PM
Budget Bonanza Picks : अब से बजट तक मालामाल कर सकते हैं ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर
BUDGET picks : बजट के नजरिए से गौरांग शाह को इंजीनियर्स इंडिया का शेयर पसंद है

Budget Picks : बजट का बिगुल बज गया है। 23 जुलाई को बजट का एलान हो जाएगा। अब बजट आने में कुछ ही कारोबारी सत्र बचे हैं। ऐसे में CNBC- आवाज़ ने भी बजट का शंखनाद कर दिया। CNBC-आवाज़ लेकर आया है बजट बोनांजा पिक्स। इसमें एक्सपर्ट्स की पसंदीदा कुछ ऐसी थीम और शेयर बताए जाएंगे जो बजट तक या उसके बाद आपके मोटा मुनाफा करा सकते हैं। इस चर्चा में भाग लेने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह और अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड की कविता जैन।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह की बजट पिक

बजट के नजरिए से गौरांग शाह को इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) का शेयर पसंद है। गौरांग ने इस स्टॉक में 380 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। आज इस शेयर की चाल पर नजर डालें Engineers India 1.10 रुपए यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 283.35 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 291 रुपए और दिन का लो 280.35 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 303.90 रुपए और 52 वीक लो 116.45 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 9,096,784 शेयर है। 1 हफ्ते में ये शेयर 7.40 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसने 6.89 फीसदी रिटर्न दिया है। 12 महीने में स्टॉक ने 124.06 फीसदी और 3 साल में 266.65 फीसदी रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें