Get App

अगले कुछ दिन हर गिरावट में खरीदारी करें और ऊपर मुनाफवसूली भी करें : अनुज सिंघल

अनुज की राय है कि अब अगले 6 दिन ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स के नाम रहेंगे। अगर आप वोलैटिलिटी नहीं झेल सकते तो आज ही बाहर हो जाएं जो वोलैटिलिटीझेल सकते हैं वो बड़ा पैसा बनाएंगे। बाजार में तेज इंट्राडे पुलबैक आते रहेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 12:02 PM
अगले कुछ दिन हर गिरावट में खरीदारी करें और ऊपर मुनाफवसूली भी करें : अनुज सिंघल
बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 49,650-49,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 49,900-50,000 पर है

बाजार में रिटेल निवेशकों के आगे विदेशी निवेशक बेदम हो गए हैं। FIIs फ्यूचर्स में नेट लॉन्ग हो गए हैं। FIIs ने सात कारोबारी सत्रों में ढ़ाई लाख से ज्यादा के शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए हैं। बाजार पर नजर डालें तो आज ये हल्के हरे निशान में दिख रहा है। सेंसेक्स 41.6 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 75,419.35 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 18.90 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 22,951.35 के स्तर पर दिख रहा है।

FIIs की हार, रिटेल की जीत

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में FIIs ने शॉर्ट में जबरदस्त कवरिंग की है। निफ्टी की 1000 अंकों की रैली में FIIs ने 2.5 लाख शॉर्ट कवर किए हैं। पिछले 2 सालों में FII को शॉर्ट चौथी बार बुरी तरह काटने पड़े हैं। हर बार जब भी FIIs शॉर्ट बनाते हैं, बाजार में बड़ी रैली बनी है। FIIs अब नेट लॉन्ग हो गए और अगले कुछ दिन और लॉन्ग जोड़ेंगे। घरेलू ट्रेडर्स को अब हर रैली में मुनाफावसूली शुरू करनी चाहिए। 3 जून तक घरेलू ट्रेडर्स को लॉन्ग सौदों से पूरी तरह निकलना है। 5-8 जून को बाजार निवेश का दोबारा मौका देगा। अगले कुछ दिन हर गिरावट में खरीदारी करें और ऊपर मुनाफवसूली भी करें

बाजार: अब आगे क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें