Get App

शानदार तिमाही पर Coal India के शेयर एक साल के हाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस

Coal India Share Price: सरकारी कोल माइन कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी आग लगी हुई है। ब्रोकरेज फर्मों ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में खरीदारी का टारगेट बढ़ा दिया जिसके चलते शेयरों को पंख लग गए। इसके अलावा तगड़े डिविडेंड ने भी माहौल पॉजिटिव किया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही के चलते बढ़ाया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 4:07 PM
शानदार तिमाही पर Coal India के शेयर एक साल के हाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस
हाई सेल्स और ज्वाइंट वेंचर में सुधार के चलते Coal India का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.5 फीसदी उछलकर 6800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Coal India Share Price: सरकारी कोल माइन कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी आग लगी हुई है। ब्रोकरेज फर्मों ने कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में खरीदारी का टारगेट बढ़ा दिया जिसके चलते शेयरों को पंख लग गए। इसके अलावा तगड़े डिविडेंड ने भी माहौल पॉजिटिव किया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही के चलते बढ़ाया है। इस वजह से न सिर्फ कोल इंडिया के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए बल्कि निफ्टी 50 (Nifty 50) का टॉप गेनर आज यही है। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में NSE पर यह 5.26 फीसदी की बढ़त के साथ 349.25 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 350 रुपये तक पहुंचा था।

Coal India के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

हाई सेल्स और ज्वाइंट वेंचर में सुधार के चलते कोल इंडिया का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.5 फीसदी उछलकर 6800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके ज्वाइंट वेंचर ने इसे बढ़ाने में अहम योगदान किया। पिछले साल सितंबर तिमाही ज्वाइंट वेंचर को 140.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और इस साल इसे 89.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 4 फीसदी उछलकर 3277 करोड़ रुपये, EBITDA करीब 12 फीसदी चढ़कर 10121 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 29.1 फीसदी रहा।

Coal India Q2 Results: नेट प्रॉफिट 12.5% बढ़कर 6,800 करोड़ रुपये रहा, रेवेन्यू में 4% की बढ़ोतरी

इसका वॉल्यूम 12 फीसदी उछल गया जिससे ई-नीलामी की कम कीमतों और स्टॉफ की अधिक लागत के असर को पाटने में मदद मिली। कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 15.25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया और रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें