Get App

Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹1.53 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलीकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 8,411.54 करोड़ रुपये घटकर 6,52,739.95 करोड़ रुपये पर आ गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 01, 2024 पर 11:59 AM
Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹1.53 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलीकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा
TCS का m-cap 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर बाजार में तेजी के साथ देश की टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1,53,019.32 करोड़ रुपये बढ़ गया। भारतीय एयरटेल, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत का उछाल आया। सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 231.16 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 82,365.77 अंक पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 33,611.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,06,880.50 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये हो गया।

5 और कंपनियों का कितना बढ़ा m-cap

इसी तरह ICICI Bank का मार्केट कैप 18,734.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,66,374.41 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 5,600.24 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,206.43 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 2,340.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,390.88 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 356.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,935.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें