बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि इस हफ्ते से नतीजों का मौसम शुरू हो जाएगा। TCS और इंफोसिस के नतीजे, कमेंट्री पर नजर होगी। TCS ने बायबैक की खबर को कन्फर्म किया है। वहीं टाइटन ने मजबूत तिमाही अपडेट दिए है। भारत की घरेलू इकोनॉमी काफी मजबूत दिख रही है। बिक्री और तिमाही अपडेट मजबूत इकोनॉमी की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्रूड के दाम भारतीय बाजार के लिए अकेला wild card है। अगर क्रूड फिर $100 की तरफ बढ़ा को बाजार में गिरावट संभव है।
