Get App

Dabur India share price: Q4 नतीजों के बाद शेयर 4% उछला,अब इस FMCG स्टॉक में बेचें, खरीदें या रहे बनें

Dabur India share price: FMCG कंपनी डाबर इंडिया ने FY26 की चौथी तिमाही में 15.8% की नेट प्रॉफ़िट ग्रोथ के साथ ₹362 करोड़ बताया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹312.7 करोड़ था। Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) ₹2,830.1 करोड़ से 7.4% बढ़कर ₹3,038 करोड़ हो गया। डाबर के इंडिया FMCG बिज़नेस ने तिमाही के दौरान 9.5% की ग्रोथ दर्ज की

Sujata Yadavअपडेटेड May 08, 2026 पर 12:14 PM
Dabur India share price: Q4 नतीजों के बाद शेयर 4% उछला,अब इस FMCG स्टॉक में बेचें, खरीदें या रहे बनें
ब्रोकरेज फर्म ने डाबर इंडिया पर अपनी रेटिंग ‘hold’ से अपग्रेड करके ‘Add’ कर दी और टारगेट प्राइस 450 से बढ़ाकर ₹530 प्रति शेयर कर दिया।

 Dabur India share price:  कंपनी के Q4 के नतीजों की रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डाबर इंडिया (Dabur India )  के शेयर की कीमत में लगभग 4% की तेज़ी आई। BSE पर डाबर के शेयर 3.73% बढ़कर ₹487.60 प्रति शेयर पर पहुंच गए। FMCG कंपनी डाबर इंडिया ने FY26 की चौथी तिमाही में 15.8% की नेट प्रॉफ़िट ग्रोथ के साथ ₹362 करोड़ बताया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹312.7 करोड़ था।

Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) ₹2,830.1 करोड़ से 7.4% बढ़कर ₹3,038 करोड़ हो गया। डाबर के इंडिया FMCG बिज़नेस ने तिमाही के दौरान 9.5% की ग्रोथ दर्ज की।

ऑपरेटिंग लेवल पर, मार्च तिमाही के दौरान EBITDA ₹427 करोड़ से 8% बढ़कर ₹461.2 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन YoY 15.1% से सुधरकर 15.6% हो गया। डाबर इंडिया ने FY26 के लिए ₹5.5 प्रति शेयर के फ़ाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की।

अब क्या करना चाहिए निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें