Get App

इन 10 अहम फैक्टर्स पर अगले हफ्ते बाजार में ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स की रहेंगी नजरें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक खुदरा महंगाई के मोर्चे पर सरकार को कुछ राहत मिलेगी। कच्चे तेल, खाने पीने की चीजों के दाम में गिरावट का असर खुदरा महंगाई पर देखने को मिल सकता है। अगर खुदरा महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलती है तो बाजार को इससे सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इंडस्ट्रियल आउटपुट, थोक महंगाई आंकड़े आयेंगे जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 11, 2022 पर 12:45 PM
इन 10 अहम फैक्टर्स पर अगले हफ्ते बाजार में ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स की रहेंगी नजरें
कल से शुरू होने वाले हफ्ते में Alstone Textiles (India), CL Educate और Gloster एक्स बोनस ट्रेड करेंगे। इनके अलावा कल एक नये शेयर Uniparts India की लिस्टिंग होने वाली है

शुक्रवार 9 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार पिछले हफ्ते की सारी बढ़त को गंवाते हुए एक प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी के साथ बंद हुआ। पिछला हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को कोई राहत मिलती नजर नहीं आई थी। मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर आरबीआई का सतर्क नजरिया, वैश्विक मंदी की आशंका और यूएस फेड की अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग कुछ ऐसी वजहें रहीं जिसके चलते बाजार के निवेशक और ट्रेडर्स सतर्क नजर आये। बाजार जानकारों का कहना है कि सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होनेवाले हफ्ते में भी बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है।

इस हफ्ते काफी अहम इवेंट हैं जिनको ध्यान में रखते हुए ट्रेडर्स और निवेशक सावधानीपूर्ण नजरिया अपना सकते हैं।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि भारतीय बाजार काफी हद तक ग्लोबल बाजारों जैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे इसमें कंसोलिडेशन जारी रहने के संकेत नजर आ रहे हैं।

अगले हफ्ते ये कुछ बड़े इवेंट्स हैं जो बाजार का रुख तय करने में अहम भूमिका निभायेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें