Get App

Dalal Street Week Ahead: इस हफ्ते किधर जाएगा बाजार; चुनावी नतीजे, RBI पॉलिसी, सर्विसेज PMI समेत ये अहम फैक्टर्स करेंगे तय

मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में लगातार विस्तार, तेल की कम कीमतों, शुद्ध खरीदारों के रूप में विदेशी निवेशकों की वापसी और उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही जीडीपी ग्रोथ ने भारतीय बाजारों में तेजी को बनाए रखने में मदद की। 1 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में निफ्टी 50473 अंक या 2.4 प्रतिशत बढ़कर 20,268 पर और बीएसई सेंसेक्स 1,511 अंक या 2.3 प्रतिशत उछलकर 67,481 पर पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 5:08 PM
Dalal Street Week Ahead: इस हफ्ते किधर जाएगा बाजार; चुनावी नतीजे, RBI पॉलिसी, सर्विसेज PMI समेत ये अहम फैक्टर्स करेंगे तय
मार्केट पार्टिसिपेंट्स की नजर तेल की कीमतों पर भी रहेगी।

Dalal Street Week Ahead: शेयर बाजार में गुजरे सप्ताह में भी तेजी रही। यह लगातार 5वां सप्ताह है, जब शेयर बाजार में बढ़त देखी गई है। 1 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में निफ्टी 50473 अंक या 2.4 प्रतिशत बढ़कर 20,268 पर और बीएसई सेंसेक्स 1,511 अंक या 2.3 प्रतिशत उछलकर 67,481 पर पहुंच गया। बाजार में तेजी काफी हद तक इस धारणा के चलते थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दर वृद्धि का साइकिल पूरा कर लिया है और अब इसमें कमी आ सकती है। इस धारणा की वजह से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी नीचे आई, जिससे भारतीय इक्विटी मार्केट में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में लगातार विस्तार, तेल की कम कीमतों, शुद्ध खरीदारों के रूप में विदेशी निवेशकों की वापसी और उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही जीडीपी ग्रोथ ने भारतीय बाजारों में तेजी को बनाए रखने में मदद की। आने वाले सप्ताह में देश में 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे और RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के 8 दिसंबर को सामने आने वाले नतीजों से बाजार प्रभावित होगा। इसके अलावा और कौन से फैक्टर्स शेयर बाजारों की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे, आइए जानते हैं...

पॉलिसी रेट्स को लेकर RBI का फैसला

सभी की निगाहें 8 दिसंबर को इस कैलेंडर वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों पर रहेंगी। महंगाई में लगातार कमी को देखते हुए प्रमुख पॉलिसी रेट्स के जस का तस रहने का अनुमान है। लेकिन आने वाले वर्ष में दर में कटौती को लेकर किसी भी तरह के संकेत पर नजर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें