Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने एक स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी और दूसरे में बंपर बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम

WIPRO पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि HNI आज इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर ये शेयर 510-515 रुपये तक चढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2024 पर 4:36 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने एक स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी और दूसरे में बंपर बिकवाली, जानें स्टॉक्स के नाम
NMDC के शेयर में डीलर्स ने बिकवाली करने की अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 225-228 रुपये तक फिसल सकता है

Dealing Room Check:  बाजार में मुनाफावसूली का मूड देखने को मिला। निफ्टी 175 प्वाइंट गिरकर 21600 के पास पहुंचा। बैंक निफ्टी में करीब 1000 प्वाइंट की गिरावट नजर आई। मिडकैप , स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-3 परसेंट की सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। INDIA VIX 5% उछला। सरकारी कंपनियों में तगड़ी मुनाफावसूली नजर आई। निफ्टी PSU INDEX करीब 3% फिसला। जबकि PSU INDEX, NBFCs, मेटल और रियल्टी शेयर भी गिरे। वहीं IT और फार्मा शेयर बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। जाइडस लाइफ 6% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। कमजोर नतीजों के बाद बंधन बैंक में तेज गिरावट नजर आई। इसका शेयर 8% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही MCX और टाटा पावर 5 से 7% गिरे। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज डीलर्स ने विप्रो के शेयर में खरीदारी करवाई। जबकि डीलर्स ने एनएमडीसी के शेयर में बिकवाली करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने विप्रो के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि HNI आज इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर ये शेयर 510-515 रुपये तक जा सकता है। इसका ओपन इंटरेस्ट 3% ऊपर रहा। इस शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है।

Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Infosys का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें