Dealing Room Check: बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा। इंफोसिस, रिलायंस, HUL और ICICI बैंक ने भरा बाजार में रिकवरी के लिए जोश भरा। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला। JSPL 4% से ज्यादा गिरा। नाल्को, SAIL, JSW स्टील भी 3 से 4% गिरे। सरकारी बैंक, ऑटो और NBFCs में भी दबाव देखने को मिला। डिवीज लैब के नतीजे मिलेजुले रहे। मुनाफा, आय और EBITDA अनुमान से कम रहा। लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा। नतीजों के बाद शेयर में हल्का दबाव देखने को मिला। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट को आरईसी और रिलायंस के शेयर मे खरीदारी करने की राय दी।
