दिसंबर तिमाही नतीजे आने के बाद से देश की अहम लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन कंपनी डेल्हीवरी के शेयर अब तक 14 फीसदी चढ़ चुके हैं। इसके नतीजे 10 फरवरी को जारी हुए थे। डेल्हीवरी आज 5.53 फीसदी चढ़कर इंट्रा-डे में 358.70 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर बढ़ा है, इसके बावजूद शेयरों की खरीदारी का रुझान दिख रहा है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी इसके टारगेट प्राइस में कटौती की है लेकिन खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है।
