Delhivery Share Price: लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। ब्लॉक डील्स के चलते शेयर फिसल गए और अभी तक संभल नहीं पाए। इंट्रा-डे में शेयर 1 फीसदी से अधिक टूट गए थे। कारोबार आगे बढ़ने पर कुछ रिकवरी तो हुई लेकिन मामूली है। आज BSE पर यह 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 387.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.62 फीसदी फिसलकर 386.00 रुपये के भाव तक टूट गया था। डेल्हीवरी के शेयरों में इस साल काफी उतार-चढ़ाव दिखा है और फिलहाल निवेशकों की पूंजी इस साल लगभग फ्लैट रही यानी मामूली ही बदलाव हुआ है।
