बीते हफ्ते की शुरुआत बाजार ने मजबूती के साथ की थी और लगातार 4 कारोबारी दिन इसमें तेजी देखने को मिली। पिछले हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स ने सभी अहम बांधाओं को पार कर लिया। निफ्टी एक बार फिर 18000 का स्तर हासिल करता नजर आया । वहीं सेसेंक्स फिर से 61,000 के पार चला गया ़। ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों और घरेलू के साथ-साथ अमेरिका के कमजोर मैक्रो आंकड़ों के बावजूद बाजार में तेजी रही। अमेरिका में महंगाई 4 दशकों के शिखर पर पहुंच गई लेकिन इसी बीच तीसरी तिमाही के कंपनी नतीजों के मौसम की मजबूत शुरुआत ने बाजार में जोश भरने का काम किया।
