Dividend Stocks: 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में स्टॉक मार्केट में बड़ी हलचल दिखने वाली है। अगले हफ्ते देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुलने वाला है और हुंडई मोटर इंडिया का 32 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 अक्टूबर के बीच खुलेगा। वहीं लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन पर इसलिए निगाहें रहेंगी क्योंकि ये एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे यानी कि इनसे डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा कमाई के लिए निवेश का मौका रहेगा। एक्स-डिविडेंड का मतलब है कि उस दिन तक जो निवेशक शेयर खरीदते हैं, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। इस दिन या एक्स-डिविडेंड के बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा।
