Diwali Muhurat Trading Stocks to Invest: दिवाली के पर्व में अब बस दो दिन बचे हैं। भारतीय शेयर बाजारों में इस दिन को निवेश के लिए शुभ माना जाता है। मध्यम अवधि के लिहाज से निवेश के लिए इस दीवाली जिन सेक्टरों पर सबसे अधिक फोकस रहने की उम्मीद है, उनमें डिफेंस, केमिकल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसे, फार्मास्यूटिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग गुड्स शामिल है।
