Get App

Diwali Muhurat Trading का समय फिक्स, चेक करें क्या है इसकी महत्ता

Diwali Muhurat Trading 2023: दीपों के पर्व दीपावली के शुभ मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए समय तय किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है और दिवाली के मौके पर इसकी परंपरा क्यों है? इसके अलावा जानिए कि इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए क्या समय फिक्स किया गया है और छुट्टी यानी कारोबार बंद किस दिन रहेगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 8:42 AM
Diwali Muhurat Trading का समय फिक्स, चेक करें क्या है इसकी महत्ता
Muhurat Trading : शुक्रवार को निफ्टी पुट कॉल रेशियो 1.04 के स्तर पर बंद हुआ। ये पिछले सत्र में 0.99 पर बंद हुआ था। 1 से ऊपर का पीसीआर बताता है कि पुट साइड का वॉल्यूम, कॉल साइड के वॉल्यूम से ज्यादा है, जो आम तौर पर मंदी की भावना का संकेत होता है

Diwali Muhurat Trading 2023: दीपों के पर्व दीपावली पर स्टॉक मार्केट में सामान्य तौर पर कारोबार बंद रहता है लेकिन मुहूर्त ट्रेड्रिंग की परंपरा रही है। इस बार दिवाली रविवार 12 नवंबर को पड़ रही है। इस शुभ मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए समय तय किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है और दिवाली के मौके पर इसकी परंपरा क्यों है? इसके अलावा जानिए कि इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए क्या समय फिक्स किया गया है और छुट्टी यानी कारोबार बंद किस दिन रहेगा?

Muhurat Trading क्या है?

व्यापारियों की भाषा में दिवाली से सम्वत् के रूप में नया वर्ष शुरू होता है। ऐसे में अच्छी किस्मत और संपन्नता के के प्रतीक के रूप में दिवाली के मौके पर निवेशक और ट्रेडर्स मुहूर्त ट्रेडिंग करते हैं। मान्यता है कि इस मौके पर ट्रेडिंग करने से पैसे और सफलता आते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दौरान निवेश किया हुआ पैसा शुभ होता है। पिछले पांच साल से मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान मार्केट ग्रीन जोन में बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें