हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में आती दिख रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस के खाते में38 सीटों पर आगे है। माना जा रहा है कि अगर हरियाणा में बीजेपी फिर से सत्ता में लौटती है तो मार्केट सेंटिमेंट बूस्ट हो सकता है।
