Get App

Dr Reddy's Shares: चीन ने डॉ रेड्डीज के इस कैप्सूल पर लगाई रोक, झटके पर टूट गए शेयर

Dr Reddy's Shares: डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर आज चीन के झटके पर लुढ़क गए। झटका इतना करारा है कि यह अधिक संभल भी नहीं पाया यानी कि खास रिकवरी भी नहीं हुई। चीन में इसके एक एक कैप्सूल के आयात, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लग गई है। इस वजह से डॉ रेड्डी के शेयर टूट गए। जानिए कैप्सूल पर रोक क्यों लगी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 5:21 PM
Dr Reddy's Shares: चीन ने डॉ रेड्डीज के इस कैप्सूल पर लगाई रोक, झटके पर टूट गए शेयर
Dr Reddy's की Atomoxetine Hydrochloride एक कैप्सूल है जिसका इस्तेमाल बच्चों और बड़ों में एटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) के इलाज में होता है। (Image- Pexles)

Dr Reddy's Shares: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को चीन से करारा झटका लगा है। इस झटके की आंच आज डॉ रेड्डीज के शेयरों पर भी दिखी। चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (NMPA) ने कंपनी के एटमॉक्सेटीन हाइड्रोक्लोराइड के आयात, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दिया तो डॉ रेड्डीज के शेयर झुलस गए। आज BSE पर यह 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ 6870.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.83 फीसदी फिसलकर 6830.15 रुपये के भाव तक टूटकर आ गया था।

Dr Reddy's की कैप्सूल पर चीन में क्यों लगी रोक

डॉ रेड्डी की Atomoxetine Hydrochloride एक कैप्सूल है जिसका इस्तेमाल बच्चों और बड़ों में एटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) के इलाज में होता है। हाल ही में NMPA ने रिमोटली कंपनी के फॉर्म्यूलेशंस मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी (FTO-3) की जांच की थी। इसमें खासतौर पर एडमोक्सेटीन हाइड्रोक्लोराइट कैप्सूल के प्रोडक्शन की जांच की गई और NMPA ने पाया कि यह दवाईयों को लेकर चीन की गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस के मानकों से मेल नहीं खाता है। इसके चलते नेशनल ड्रग ज्वाइंट प्रोक्यूरमेंट ऑफिस (NDJPO) ने इस कैप्सूल के 'Won' स्टेटस को रद्द कर दिया है और कंपनी को उल्लंघन वाली सूची में डाल दिया है।

इसके अलावा कंपनी को 28 फरवरी 2026 तक चीन में किसी भी सेंट्रल ड्रग प्रोक्यूरमेंट एक्टिविटीज में हिस्सा लेने पर रोक लगा दिया। NMPA और NDJPO, दोनों के आदेश 30 अगस्त 2024 की तारीख में आए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है और कहा कि अभी वह इसके मौद्रिक असर के बारे में कैलुकलैशन कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें