Market trend : 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार आज बढ़त पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिखी है।मेटल, तेल-गैस, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। रियल्टी शेयरों पर दबाव दिखा है। आखिरकार 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया सेंसेक्स 261 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 78 प्वाइंट की बढ़त हासिल की। मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। निफ्टी बैंक 77 प्वाइंट चढ़कर 55,677 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 408 प्वाइंट चढ़कर 57,925 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी रही।