वित्त वर्ष 2021 में भारतीय बाजार में 2.7 लाख करोड़ रुपये डालने वाले एफआईआई करीब 82 स्टॉक में लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। इसमें से करीब 30 से ज्यादा शेयर ऐसे है जिन्होंने 31 मार्च 2020 से अब तक मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।

वित्त वर्ष 2021 में भारतीय बाजार में 2.7 लाख करोड़ रुपये डालने वाले एफआईआई करीब 82 स्टॉक में लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। इसमें से करीब 30 से ज्यादा शेयर ऐसे है जिन्होंने 31 मार्च 2020 से अब तक मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।
वहीं इनमें से 33 स्टॉक ऐसे है जिन्होंने 31 मार्च से अब तक 100 से 500 फीसदी तक का रिटर्न दिए हैं लेकिन एफआईआई इनमें लगातार अपनी हिस्सेदारी घटाते रहे हैं। जानकारों की राय है कि अब इन शेयरों में आंशिक मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए क्योंकि मौजूदा समय में इनके वैल्यूएशन काफी महंगे नजर आ रहे हैं और इकोनॉमी में जल्द ही रिकवरी की उम्मीद भी फीकी पड़ती जा रही है।
ऐसे स्टॉक जिनमें वित्त वर्ष 2021 में एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है उसमें PC Jeweller, Agro Tech Foods, Vinati Organics, Gujarat Gas, Delta Corp, Shipping Corporation, JustDial और Jaiprakash Associates शामिल है।
ग्रीन पोर्टफोलियों मैनजमेंट के Divam Sharma का कहना है कि बढ़ते बाजार में एफआईआई ऐसी कंपनियों से बाहर निकल रहे हैं जो इस महामारी से प्रभावित हैं या जिनके वैल्यूएशन काफी महंगे नजर आ रहे हैं या जिन कंपनियों में किसी तरह का कॉर्पोरेट गर्वनेंस इश्यू नजर आ रहा है।
क्या हो निवेशकों की रणनीति
इस सूची में केवल 8 स्टॉक ऐसे है जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है औऱ जिसमें एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। इसमें से अधिकांश कंपनियां मिड और स्म़ॉल कैप शेयर से है।
जानकारों का कहना है कि निवेशकों की इन शेयरों में आंशिक मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए क्योंकि एफआईआई के निवेश वाले इन शेयरों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ ही विदेशी पैसा बाहर निकलता दिख सकता है।
जानकारों का यह भी कहना है कि कुछ शेयरों में इस अवधि में काफी अच्छी बढ़त देखने को मिली है जिसका फायदा उठाते हुए अब एफआईआई कुछ मुनाफा घर ले जा रहे हैं।
इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर कुछ ज्यादा ही गंभीर साबित होती दिख रही है। इसके साथ ही अमेरिकी इकोनॉमी पूरी तरह से खुलने की तैयारी में है। इसको देखते हुए एफआईआई उभरते बाजारों में अपनी पोजिशन हल्का करके अमेरिकी बाजार की तरफ रुख कर सकते हैं।
जिसको ध्यान में रखते हुए निवेशकों को सलाह है कि वह खासकर स्मॉल और मिड कैप स्पेस के शेयरों में आंशिक मुनाफावसूली करके क्वालिटी लॉर्ज कैप शेयरों या ऐसी कंपनियों में निवेश करें जिनमें कोविड-19 के बाद ग्रोथ की संभावना दिख रही हो।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।