Fino Payments Bank Shares: फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में बुधवार 23 नवंबर को 20% की भारी उछाल देखी गई। बीएसई और एनएसई पर बैंक के कुल करीब 47.3 लाख शेयरों ने हाथ बदले। NSE पर बैंक के शेयर 20% के अपर-सर्किट के साथ 231.60 रुपये के भाव पर बंद हुए। Fino Payments Bank के शेयरों में तेजी से उन निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है, जो IPO के समय ही इसमें होल्डिंग बनाकर रखे हुए हैं। इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर पिछले साल नवंबर में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ था और हालिया तेजी के बावजूद यह अभी भी अपने IPO प्राइस से करीब 57 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
