FPIs Buying: चुनावी नतीजों पर विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली फिलहाल रुक गई है। आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) ने 140 करोड़ डॉलर के शेयरों के शुद्ध खरीदारी की है। पिछले दो महीने की तेज बिकवाली की तुलना में ठीक उल्टा है। NSDL के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में 110 करोड़ डॉलर के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की जो मई में बढ़कर 302 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। अब इस महीने की बात करें तो पिछले पांच कारोबारी दिनों में FPIs ने भले ही बिकवाली से अधिक खरीदारी की हो लेकिन इस महीने जून में अब तक उन्होंने 62.4 करोड़ डॉलर के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की है।
