Get App

भारत में तेज इकोनॉमी रिकवरी का पूरा भरोसा, 5G लागू करना होनी चाहिए भारत की प्राथमिकता- मुकेश अंबानी

अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा कि मोबाइल यूजर ग्रोथ के लिए अफोर्डेबिलिटी (सस्ता होना) बहुत अहम फैक्टर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2021 पर 11:31 AM
भारत में तेज इकोनॉमी रिकवरी का पूरा भरोसा, 5G लागू करना होनी चाहिए भारत की प्राथमिकता- मुकेश अंबानी
डिजिटल तकनीक पर बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि से देश में डिजिटल तकनीक से क्लीन एनर्जी को मदद मिलेगी। देश में Education,Finance,Retail में इनोवेशन दिखा है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (INDIA MOBILE CONGRESS) 8 दिसंबर 2021 से शुरु हो गया है। यह इवेंट 10 दिसंबर तक चलेगा। इस दिन दिवसीय इवेंट में दुनियाभर के कई बड़ी हस्तियां भाग ले रही है। इस इवेंट में बोलते हुए आज RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में तेज इकोनॉमिक रिकवरी आने का पूरा भरोसा है। देश में मोबाइल, डिजिटल क्षेत्र में बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन हो रहा है। 5G लागू करना भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि मोबाइल यूजर ग्रोथ के लिए अफोर्डेबिलिटी (सस्ता होना) बहुत अहम फैक्टर है। हमें देश में फाइबर कनेक्टिविटी को मिशन मोड पर बढ़ाना होगा। डिजिटल तकनीक पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि से देश में डिजिटल तकनीक से क्लीन एनर्जी को मदद मिलेगी। देश में Education, Finance, Retail में इनोवेशन दिखा है। हमारा फोकस इनोवेशन पर होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें