Get App

बाजार में फिर हावी हुई बिकवाली, तेल कंपनी के शेयर का सस्ता ऑप्शन करायेगा जोरदार कमाई

एफएंडओ में अदाणी एंटरप्राइजेज, चंबल फर्टिलाइजर्स, कोफोर्ज, पिरामल एंटरप्राइजेज बजाज फिनसर्व, मैक्स फाइनेंशियल जैसे शेयर्स गिरावट में कारोबार करते नजर आये। जबकि निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल, डिवीस लैब और डीआरएल के शेयर हरे निशान में दिखे। वहीं एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 2:19 PM
बाजार में फिर हावी हुई बिकवाली, तेल कंपनी के शेयर का सस्ता ऑप्शन करायेगा जोरदार कमाई
HPCL पर शरद मिश्रा ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी मार्च की एक्सपायरी वाली 245 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदें। इसमें 7/8/11 रुपये के टारगेट दिखेंगे

बाजार में बिकवाली एक बार फिर हावी हो गई है। इंट्राडे में निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नजर आई है। निफ्टी में बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, डिवीस लैब और डीआरएल के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि रिलायंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एफएंडओ में गिरावट में कारोबार करने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, चंबल फर्टिलाइजर्स, कोफोर्ज, पिरामल एंटरप्राइजेज बजाज फिनसर्व, मैक्स फाइनेंशियल आदि शामिल रहे। ऐसे में आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में पहली बार sharadmishra.com के शरद मिश्रा जुड़े। शरद ने फ्यूचर में शानदार कॉल्स और एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16900, 17000 और 17100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39200, 39300 और 39500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39100 और 39000 के स्तर पर नजर आये।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बावजूद सरकार ने नहीं किया विंडफॉल टैक्स की दर में संशोधन, चढ़े ऑयल कंपनियों के स्टॉक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें