Get App

Gail ने एक साल में दिया 90% से ज्यादा का रिटर्न, अब शुरू किया 10 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

शुक्रवार को गेल के शेयर लगभग 2% बढ़कर 204.2 रुपये पर बंद हुए यह शेयर 2024 में अब तक 23% चढ़ा है और पिछले 12 महीनों में 92% बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2024 पर 8:29 PM
Gail ने एक साल में दिया 90% से ज्यादा का रिटर्न, अब शुरू किया 10 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट
GAIL के स्टॉक में एक साल में काफी तेजी देखने को मिली है।

दुनिया भर में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा की तरफ बढ़ने की कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की प्रमुख गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के विजयपुर में नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत अपना पहला 10 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

हाइड्रोजन

इस ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में इलेक्ट्रोलाइजर यूनिट्स की मदद से पानी के इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा 4.3 टन रोजाना हाइड्रोजन बनाने की क्षमता है और इसके लिए रिन्यूएबल पावर का उपयोग किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इस प्लांट से बनने वाले हाइड्रोजन की शुद्धता 99.99% होगी और इसे 30 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर के दबाव में प्रोड्यूस किया जाएगा।

विजयपुर प्लांट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें