Get App

GAIL India का शेयर नतीजों के बाद चढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को बेचें या खरीदें

GAIL India पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 139 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं पेट्रोकेमिकल्स में अपसाइड रिस्क नजर आ रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि जैसे-जैसे गैस की कीमतें गिरती हैं और पाइपलाइन शुल्क बढ़ता है, बढ़त बनी रह सकती है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 12:40 PM
GAIL India का शेयर नतीजों के बाद चढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को बेचें या खरीदें
GAIL India पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 115 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि गेल के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे

GAIL India share price : गेल इंडिया (GAIL India) का वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 प्रतिशत घटकर 1,412 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,915,19 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.9 प्रतिशत बढ़ गया। Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 603.52 करोड़ रुपये रहा था। वहीं FY24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 32227.47 करोड़ रुपये रही। इसमें 14.22 प्रतिशत की गिरावट आई। स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि नोमुरा और जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया अपनाया है।

आज दोपहर 12.21 बजे गेल का शेयर 1.26 प्रतिशत या 1.50 रुपये ऊपर चढ़कर 120.60 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGE ON GAIL India

MORGAN STANLEY ON GAIL India

सब समाचार

+ और भी पढ़ें