Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी, Tejas और Shilpa Medicare समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल

Gainers & Losers: ट्रंप के टैरिफ रेट के ऐलान पर इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब करीब 11.5 फीसदी नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
बिकवाली के माहौल में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: अमेरिकी टैरिफ रेट के ऐलान पर आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली की आंधी चली। इस आंधी से फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की लेकिन आईटी शेयरों ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया। बिकवाली के इस माहौल में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 322.08 प्वाइंट्स यानी 0.42% फिसलकर 76295.36 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.35% यानी 82.25 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 23250.10 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी

Bank of India । मौजूदा भाव: ₹114.25 (+2.47%)

मार्च 2025 तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्लोबल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर ₹7.9 लाख करोड़ से उछलकर ₹8.2 लाख करोड़ और ग्लोबल ग्रॉस एडवांसेज ₹6.5 लाख करोड़ से ₹6.7 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस धमाकेदार आंकड़े ने बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में चाबी भरी और इंट्रा-डे में 6% उछलकर ₹118.20 पर पहुंच गया।


Dalmia Bharat । मौजूदा भाव: ₹1859.75 (+2.36%)

डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 2027 तक अपनी सीमेंट प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर 5.55 करोड़ टन करने की योजना का ऐलान किया तो शेयर इंट्रा-डे में 3.60% उछलकर ₹1882.35 पर पहुंच गए।

Advait Energy Transitions । मौजूदा भाव: ₹1260.10 (+7.82%)

अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस को टर्न्की कॉन्ट्रैक्ट टेंडर के लिए एल1 स्टेज में सफल बोली लगाने की पुष्टि मिली है। इस खुलासे पर शेयर इंट्रा-डे में 9.95% उछलकर ₹1285.00 पर पहुंच गए।

Tejas Networks । मौजूदा भाव: ₹876.25 (+9.10%)

बीएसएनएल के 5जी स्टैंडएलोन रोलआउट से तेजस नेटवर्क्स को फायदा मिल रहा है जिसने 86 हजार साइट्स पर इक्विपमेंट की सप्लाई की है। बीएसएनएल को ₹61 हजार करोड़ के 5जी स्पेक्ट्रम मिले हैं और इसकी योजना देश भर में विस्तार की है। इस पर तेजस नेटवर्क्स के शेयर इंट्रा-डे में 12.39% उछलकर ₹902.70 पर पहुंच गए।

Shilpa Medicare । मौजूदा भाव: ₹694.80 (+7.19%)

शिल्पा मेडिकेयर ने अमेरिका में 3.5mg/1.4mL बोर्टेजोमिब इंजेक्शन का नया ड्रग एप्लीकेशन (NDA) लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह कैंसर के इलाज का जेनेरिक वर्जन है। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 7.32% उछलकर ₹695.65 पर पहुंच गए।

Medicamen Biotech । मौजूदा भाव: ₹527.40 (+8.70%)

मेडिकामेन बॉयोटेक ने एक अमेरिकी फार्मा कंपनी XGX Pharma के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) एग्रीमेंट किया तो शेयर इंट्रा-डे में 12.37% उछलकर ₹545.20 पर पहुंच गए। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मेडिकामेन एक्सजीएक्स के लिए छह प्रोडक्ट्स डेवलपर कर तैयार करेगी।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹8598.10 (-0.81%)

साइबर सिक्योरिटी और को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लेकर चिंताजनक स्थिति पर बजाज फाइनेंस को आरबीआई ने नोटिस भेजा तो शेयर इंट्रा-डे में 2.36% टूटकर ₹8462.95 पर आ गए। आरबीआई का कहना है कि बजाज फाइनेंस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड डाटा लीक रोकने में नाकामयाब रही।

TCS । मौजूदा भाव: ₹3403.90 (-3.98%)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईटी सेक्टर पर प्रत्यक्ष रूप से कोई टैरिफ तो नहीं लगाया है लेकिन टैरिफ के चलते जीडीपी में सुस्ती की मार पड़ने की आशंका ने आईटी शेयरों को बुरी तरह तोड़ दिया। सेंसेक्स पर सबसे अधिक मार टीसीएस पर पड़ी और आज यह टॉप लूजर है। इंट्रा-डे में यह 4.20% टूटकर ₹3396.10 पर आ गया था।

Tata Motors । मौजूदा भाव: ₹654.05 (-2.64%)

अमेरिका के बाहर बनी गाड़ियों पर ट्रंप ने 26% का टैरिफ लगाया तो टाटा मोटर्स के शेयरों को शॉक लगा और इंट्रार-डे में 2.83% टूटकर ₹652.80 तक आ गया। इसकी वजह ये है कि इसकी लग्जरी सब्सिडरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के लिए अमेरिकी मार्केट काफी अहम है। जेएलआर ने वित्त वर्ष 2024 में दुनिया भर में 4 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी जिसमें 23 फीसदी की बिक्री तो अकेले अमेरिका में हुई थी।

Mahindra & Mahindra Financial Services । मौजूदा भाव: ₹264.60 (-1.51%)

एनएसई पर ₹264.10 प्रति शेयर के भाव पर ₹31.29 करोड़ के शेयरों की एक ब्लॉक डील पर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर धड़ाम से गिर गए और इंट्रा-डे में 2.34% टूटकर ₹262.35 पर आ गया।

(सभी स्टॉक्स के भाव भाव बीएसई से)

Trump Tariff: टैरिफ ने दिया भारत समेत बाकी देशों को झटका, लेकिन ट्रंप ने इस कारण कहा 'दरियादिली'

Auto Stocks: ट्रंप के टैरिफ रेट से Tata Motors को अधिक झटका क्यों? संभलने के लिए अब क्या है विकल्प?

Trump Tariffs Exemptions: ट्रंप के 'प्रकोप' से बची ये चीजें, भारत को होगा इतना फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।