Get App

Gainers & Losers: 8 जुलाई को सपाट बंद हुए भारतीय बाजार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers: अलग-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो कैपिटल गुड्स एफएमसीजी और तेल एवं गैस इंडेक्स में 0.6-1.5 फीसदी की तेजी आई। जबकि ऑटो, बैंक, हेल्थ सर्विस, मेटल, रियल्टी, पावर और टेलीकॉम में 0.4-0.8 फीसदी की गिरावट रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 6:18 PM
Gainers & Losers: 8 जुलाई को सपाट बंद हुए भारतीय बाजार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Gainers & Losers:मजबूत खरीदारी के कारण आरवीएनएल, इरकॉन इंटरनेशनल, आईआरएफसी सहित शेयरों में आज 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई

Gainers & Losers: 8 जुलाई को भारतीय बाजार सपाट बंद हुए। अब, बाजार की नज़र जून तिमाही के नतीजों पर है। आईटी सेक्टर 11 जुलाई से वित्त वर्ष 2025 के पहली तिमाही के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से होगी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 0.05 फीसदी गिरकर 79,960.38 अंक पर और निफ्टी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24,320.55 अंक पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

PC Jeweller | CMP: Rs 56.16 | कंपनी 7 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) प्रस्ताव के लिए मंजूरी मिल गई है। इस खबर के चलते इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया ।

Ajmera Realty | CMP: Rs 748 | कंपनी द्वारा पेश मजबूत कारोबरी अपडेट के बाद दिन की शुरुआत में शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के मैनेजमेंट ने कारोबार में 5 गुना बढ़त की रणनीति की बात कही है। कंपनी की प्रोजेक्ट पाइप लाइन भी 4,300 करोड़ रुपए के मजबूत स्तर पर है।

Adani Wilmar | CMP: Rs 339.30 | अडानी समूह की इस कंपनी का पहली तिमाही (Q1FY25) का कारोबारी अपडेट काफी अच्छा रह है। इसके बाद आज इस शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें