Gainers & Losers: रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक, रेपो रेट में कटौती और महंगाई पर नियंत्रण में रहने के आरबीआई के अनुमान पर सवार होकर आज घरेलू मार्केट में चौतरफा रौनक छाई रही। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जमकर खरीदारी हुई। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1310.11 प्वाइंट्स यानी 1.77%% उछलकर 75157.26 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.92% यानी 429.40 प्वाइंट्स चढ़कर 22828.55 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।
