Get App

Gainers & Losers: MRF और Paytm समेत इन 10 शेयरों का रहा दिन, इंट्रा-डे खास वजहों से रही तेज हलचल

Gainers & Losers: एशियाई मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। फिलहाल रिकॉर्ड हाई से ये करीब 7 फीसदी नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 07, 2025 पर 4:27 PM
Gainers & Losers: MRF और Paytm समेत इन 10 शेयरों का रहा दिन, इंट्रा-डे खास वजहों से रही तेज हलचल

Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी का अच्छा रुझान रहा, वह भी ऐसे समय में जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पीओके समेत पाकिस्तान के भीतर कई जगहों पर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। एफएमसीजी और फार्मा को छोड़ हर सेक्टर में खरीदारी का रुझान दिखा। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 105.71 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ 80746.78 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.14% यानी 34.80 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24414.40 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

MRF । मौजूदा भाव: ₹140670.75 (+4.23%)

मार्च तिमाही के नतीजे जैसे ही आज आए, एमआरएफ का शेयर रॉकेट बन गया और इंट्रा-डे में 4.85% की तेजी के साथ ₹141505.00 पर पहुंच गया। नतीजे की बात करें तो मार्च तिमाही में सालाना आधार पर टायर कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 11.4% उछलकर ₹7074.82 करोड़ और नेट प्रॉफिट 29% उछलकर ₹512.11 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹229 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें