Get App

Gainers & Losers: Sensex-Nifty में 11 महीने का सबसे तेज उछाल, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: चौतरफा हरियाली के बीच बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 3-3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। अब रिकॉर्ड हाई से ये 5 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 12, 2025 पर 4:17 PM
Gainers & Losers: Sensex-Nifty में 11 महीने का सबसे तेज उछाल, इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2975.43 प्वाइंट्स यानी 3.74% की बढ़त के साथ 82429.90 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.82% यानी 916.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24924.70 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हल्के होने के साथ-साथ अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ में 115% की कटौती पर राजी होने के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल दिखा। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन है। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी 50में 3-3 फीसदी से अधिक उछले जो 11 महीने की सबसे बड़ी तेजी है। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2975.43 प्वाइंट्स यानी 3.74% की बढ़त के साथ 82429.90 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.82% यानी 916.70 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24924.70 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹20.40 (+2.00%)

सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) कई बैंकों से 21.50 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 13,482 करोड़ रुपये में यस बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। शेयर खरीद समझौते के अनुसार यह SBI से 13.19% हिस्सेदारी और HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक और बंधन बैंक से शेष 6.81% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके चलते यस बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.70% उछलकर ₹21.74 पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें