Gensol Engineering Stock Price: सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में लगातार 9 दिन की गिरावट के बाद 26 सितंबर को तेजी आई। शेयर की कीमत इंट्राडे में 7 प्रतिशत तक उछली। बाद में यह 2 प्रतिशत पर सिमट गई। कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल इंजीनियरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन में 12000 शेयरों की खरीद की है।
