Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल, क्रूड में गिरावट

गिफ्ट NIFTY 36.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 39,748.13 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी गिरकर 23,139.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 8:06 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों की मिलीजुली चाल, क्रूड में गिरावट
अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ अनुमान से कम रही है। अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.4 ट्रिलियन युआन रही है।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। लेकिन डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए है। अमेरिकी बाजार कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कल बैंक शेयरों में तेजी देखने को मिली। टेस्ला को छोड़ सभी टेक शेयरों में दबाव दिखा। टेस्ला का शेयर कल 11% से ज्यादा चढ़ा। इधर US मार्केट पर मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि महंगाई दर के आंकड़ों पर बाजार की नजर बनी हुई है। महंगाई दर तय करेगी बाजार चढ़ेंगे या नहीं।

एशियाई बाजारों की चिंता

अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ अनुमान से कम रही है। अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.4 ट्रिलियन युआन रही है। जबकि बाजार को 1.5 ट्रिलियन युआन क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद थी। सितंबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.8 ट्रिलियन युआन थी। जापान में शिगेरु इशिबा ने पार्लियामेंट वोट को जीता था।

ढलान पर कच्चा तेल !

सब समाचार

+ और भी पढ़ें