Global market: मई सीरीज की एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया में निक्केई 2.5 फीसदी तक फिसला है। इधर गिफ्ट निफ्टी भी 90 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी गिरकर बंद हुए थे। डाओ 400 अंक से ज्यादा टूटा था। रेट कट को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार पर दबाव बढ़ा है। कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स 400 अंकों से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। ट्रेजरी यील्ड में तेजी ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। 10 सालों की अमेरिकी यील्ड एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है।
