Get App

Global Market: जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले ग्लोबल बाजार सुस्त, एशियाई बाजार मिलेजुले, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 11.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 38,141.20 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 7:45 AM
Global Market: जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले ग्लोबल बाजार सुस्त, एशियाई बाजार मिलेजुले, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट
एक दिन में कच्चा तेल 1.50% चढ़ा है। 7 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है।

Global Market:  जैक्सन होल में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले ग्लोबल बाजारों कोई खास एक्शन नहीं दिख रहा। US INDICES में कल गिरावट देखने को मिली, लेकिन डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त रही। इधर एशियाई बाजार मिलेजुले कारोबार कर रहे है। वहीं गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। बता दें कि अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों की गिरावट ने भी दबाव बनाया।

आज जेरोम पॉवेल जैक्सन होल में भाषण देंगे। बाजार को सितंबर में दरें घटने की पूरी उम्मीद है। 73% लोगों को ब्याज दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। बाजार को इस साल ब्याज दरें 1% घटने की उम्मीद है। जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल स्पीच से पहले बॉन्ड यील्ड में तेजी दिखी। डॉलर इंडेक्स पिछले एक महीने की सबसे बड़ी तेजी के साथ 101.39 पर रहा। स्वैप मार्केट अब स्पष्ट हो चुका है कि फेड अगली बैठक में पॉलिसी को लेकर नरम रुख अपनाएगा।

क्रूड में रिकवरी

इस बीच एक दिन में कच्चा तेल 1.50% चढ़ा है। 7 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है। ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के पार निकला है। वहीं WTI में भी $73 के ऊपर कारोबार हो रहा है। बाजार को सितंबर में दरें घटने की पूरी उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें