Get App

Go Fashion Share Price: ब्लॉक डील के चलते 5% टूटे शेयर, इस भाव पर हुआ सौदा

Go Fashion Share Price: कपड़े बेचने वाली गो कलर्स (Go Colors) की पैरेंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव है। इसके करीब 62 लाख शेयरों की बल्क डील्स ने इसकी चाल बिगाड़ दी है। यह करीब 11.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। भारी-भरकम डील के चलते कंपनी के शेयरों पर दबाव बढ़ा और यह 5 फीसदी टूट गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:25 PM
Go Fashion Share Price: ब्लॉक डील के चलते 5% टूटे शेयर, इस भाव पर हुआ सौदा
कुछ दिन पहले सिकोईया कैपिटल ने अपने कारोबार को तीन एंटिटीज में बांटने का ऐलान किया था। इस ऐलान के पांच दिनों के बाद अब सूत्रों ने बताया कि इसने गो फैशन के शेयरों को बेचने का फैसला किया।

Go Fashion Share Price: कपड़े बेचने वाली गो कलर्स (Go Colors) की पैरेंट कंपनी गो फैशन (Go Fashion) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव है। इसके करीब 62 लाख शेयरों की बल्क डील्स ने इसकी चाल बिगाड़ दी है। यह करीब 11.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों की बिक्री 1136 रुपये के औसत भाव से हुई जो 9 जून के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी डिस्काउंट पर है। 705.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील के चलते कंपनी के शेयरों पर दबाव बढ़ा और यह करीब 5 फीसदी टूटकर 1133.30 रुपये पर आ गया। इसके बाद भाव में थोड़ी रिकवरी हुई और आज यह 4.85 फीसदी की गिरावट के साथ 1136.10 रुपये पर बंद हुआ है।

किसने बेचे Go Fashion के शेयर

इन शेयरों की बिक्री किसने की और किसने खरीदा, इसे लेकर कोई खुलासा तो नहीं हो पाया है। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि वेंचर कैपिटल फर्म सिकोईया कैपिटल (Sequoia Capital) कंपनी में अपनी पूरी यानी 10.18 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। सिकोईया कैपिटल की योजना अपने पास के शेयरों को 1135 रुपये के भाव पर बेचने की थी और यह सौदा करीब 624 करोड़ रुपये का होता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें