2026 की शुरुआत में सोना काफी मजबूत तेजी के साथ चल रहा था। पिछले साल इसमें करीब 65% का रिटर्न मिला था, इसलिए बाजार में भरोसा बना हुआ था। जनवरी में सोना 5,602 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद कहानी पलट गई। अगले तीन महीनों में कीमत गिरकर 4,495 डॉलर पर आ गई। यानी करीब 20% की गिरावट, और मार्च के आखिर तक भी दबाव बना हुआ है।
