Get App

ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में मंदी का खतरा, शेयर बाजार भी चुकाएगा कीमत

Goldman Sachs ने मंदी और ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते S&P 500 का टारगेट 6,200 से घटाकर 5,700 कर दिया। 2025 में अमेरिकी GDP ग्रोथ 1% रहने का अनुमान, जबकि टैरिफ 15% बढ़ सकता है। इससे अमेरिका में मंदी आने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 2:45 PM
ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में मंदी का खतरा, शेयर बाजार भी चुकाएगा कीमत
गोल्डमैन सैक्स की टीम का अब मानना है कि साल के आखिर तक S&P 500 का लेवल करीब 5,700 रहेगा

 

Goldman Sachs S&P 500 Target: प्रतिष्ठित ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs का मानना है कि 2025 में अमेरिकी शेयर बाजार में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं है। उसके एक्सपर्ट्स ने इस महीने दूसरी बार प्रमुख सूचकांक S&P 500 का टारगेट घटा दिया है। इसकी वजह उन्होंने बढ़ती मंदी (recession) की आशंका और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता को बताया है। S&P 500 इंडेक्स अमेरिका की 500 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक प्रदर्शन को मापता है।

David Kostin की अगुआई वाली गोल्डमैन सैक्स की टीम का अब मानना है कि साल के आखिर तक S&P 500 का लेवल करीब 5,700 रहेगा, जबकि पहले उन्होंने 6,200 तक जाने की उम्मीद जताई थी। नया अनुमान शुक्रवार के बंद स्तर से सिर्फ 2% ज्यादा है और यह वॉल स्ट्रीट के सबसे कम अनुमानों में से एक है।

Kostin ने अपने नोट में लिखा, 'गिरती ग्रोथ और बढ़ती अनिश्चितता की वजह से शेयरों की कीमतें पहले से ज्यादा रिस्की हो गई हैं। उनका वैल्यूएशन कम हो रहा है। अगर ग्रोथ और निवेशकों का भरोसा और गिरा, तो कीमतें हमारी उम्मीद से भी ज्यादा गिर सकती हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें