Get App

फाइनेंशियल कंपनियों में आगे अच्छी ग्रोथ मुमकिन, इन सेक्टर और स्टॉक्स में जमकर बनेगा पैसा: गौतम दुग्गड़

गौतम दुग्गड़ का कहना है कि ग्रोथ के मामले में टाइटन का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। । उन्होंने कहा कि टाइटन के वैल्युएशन कभी भी सस्ते नहीं रहे। खपत की स्टोरी में 10 साल से टाइटन सबसे आगे है। ग्रोथ के मामले में टाइटन का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा। आने वाले दिनों में टाइटन में और ग्रोथ की उम्मीद है। उनका कहना है कि ट्रेंट और टाइटन जैसे अच्छे शेयर में बने रहना जरूरी है जो कि आगे बेहतर रिटर्न दे सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2023 पर 7:51 AM
फाइनेंशियल कंपनियों में आगे अच्छी ग्रोथ मुमकिन, इन सेक्टर और स्टॉक्स में जमकर बनेगा पैसा:  गौतम दुग्गड़
गौतम दुग्गड़ ने कहा कि बाकी कंपनियों के मुकाबले ट्रेंट के नतीजे सबसे अच्छे है। अगर नीचे मिले तो ट्रेंट को जरूर खरीदें।

साल 2018 से 2023 में फाइनेंशियल कंपनियों का मुनाफा 5 गुना बढ़ा और आगे इसमें अच्छी ग्रोथ का अनुमान है। ऐसा कहना है मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस (Motilal Oswal Financial Services) के गौतम दुग्गड़ कासीएनबीसी-आवाज के मैनेजिगं एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में उन्होने कहा कि PSU बैंकों के वैल्युएशन आने वाले समय में अच्छे होगें और बाजार इसे रिवॉर्ड करेगा। बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 सालों से निफ्टी एक स्तर पर कायम है। निफ्टी के लॉर्जकैप शेयरों में खास रिटर्न नहीं मिला है। सारी तेजी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई है। लॉर्जकैप का तेजी में शामिल होना बेहद जरूरी है। ग्रोथ और वैल्युएशन के हिसाब से लॉर्जकैप बेहतर नजर आ रहे है। पिछले 10 साल के मुकाबले निफ्टी के वैल्युएशन सस्ते है। FY20-23 में निफ्टी की अर्निंग ग्रोथ 23% रही जबकि FY24 में निफ्टी की अर्निंग ग्रोथ 22% मुमकिन है। गौतम दुग्गड़ ने कहा कि मार्केट की आगे की ग्रोथ नतीजों पर निर्भर होगी।

बता दें कि बतौर रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़ वैसे तो 15 से ज्यादा सेक्टर कवर करते हैं, लेकिन इन्हें FMCG स्पेस का स्पेशलिस्ट माना जाता है। इक्विटी मार्केट में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले गौतम मोतीलाल ओसवाल से साल 2012 से ही जुड़े हैं।

अब आगे क्या चलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम दुग्गड़ ने कहा कि फाइनेंशियल, ऑटो, कंज्यूमर शेयर बाजार को लीड करेंगे। ऑटो ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है। रियल्टी, होटल, इंडस्ट्रियल, हॉस्पिटल शेयरों में तेजी रही है। पिछले 5 सालों में फाइनेंशियल कंपनियों का मुनाफा 5 गुना बढ़ा है। गौतम दुग्गड़ का कहना है कि इस साल फाइनेंशियल कंपनियों का मुनाफा 2.50 लाख करोड़ हो सकता है। अगले साल फाइनेंशियल कंपनियों का मुनाफा 3 Lk लाख करोड़ संभव है।

उनका कहना है कि बाजार ने बैंकों के नतीजों को नजरअंदाज किया है। एक्सिस, ICICI, कोटक, HDFC बैंक के वैल्युएशन बेहद सस्ते है। HDFC बैंक का PE ICICI बैंक से भी कम रहा। SBI के रेश्यो भी बेहद आकर्षक नजर आ रहे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें