PSU Stocks Crash: पिछले 3 कारोबारी सत्रों में पीएसयू (Public Sector Undertakings) शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह से सभी निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई है। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान भारत सरकार को झेलना पड़ा है। शेयरों में गिरावट की वजह सरकार का लंबा चौड़ा विनिवेश लक्ष्य है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में पीएसयू शेयरों में गिरावट से सरकार के लगभग 3.79 लाख करोड़ रुपये डूब गए। पीएसयू शेयरों में सरकार की हिस्सेदारी 30-90 प्रतिशत के बीच है।
