Get App

Grasim के पेंट ब्रांड Birla Opus की डीलर प्राइसिंग Asian Paints के लिए बन सकती है खतरा, जेफरीज ने घटाई शेयर रेटिंग

जेफरीज का मानना है कि पेंट्स उद्योग में Grasim की एंट्री से वित्त वर्ष 2025 तक क्षेत्र की क्षमता में 40 प्रतिशत की वृद्धि होगी और मध्यम अवधि में 50 करोड़ लीटर ऐड करने की क्षमता भी मिलेगी। ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि नवीनतम तकनीक और ऑटोमेशन का इस्तेमाल ग्रासिम के लिए कम लागत के साथ-साथ हाई बैकवर्ड इंटीग्रेशन में दिखना चाहिए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 23, 2024 पर 7:55 PM
Grasim के पेंट ब्रांड Birla Opus की डीलर प्राइसिंग Asian Paints के लिए बन सकती है खतरा, जेफरीज ने घटाई शेयर रेटिंग
ग्रासिम की रियायती पेशकश के साथ, जेफरीज को भारतीय पेंट्स सेक्टर में लड़ाई तेज होती दिख रही है।

आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla) की फ्लैगशिप कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने हाल ही में पेंट ब्रांड बिड़ला ओपस (Birla Opus) लॉन्च किया है। इसकी ​डीलर प्राइसिंग, देश की दिग्गज पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के अधिकांश प्रोडक्ट्स की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत डिस्काउंट पर है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि लग्जरी को छोड़कर सभी सेगमेंट्स में दोनों ब्रांड की डीलर प्राइसिंग के बीच कुल अंतर मोटे तौर पर 10-15 प्रतिशत लग रहा है। लग्जरी सेगमेंट में बिड़ला ओपस की डीलर प्राइसिंग, एशियन पेंट्स के समान है।

ग्रासिम की रियायती पेशकश के साथ, जेफरीज को भारतीय पेंट्स सेक्टर में लड़ाई तेज होती दिख रही है। इससे एशियन पेंट्स के लिए डाउनसाइड रिस्क भी पैदा हो गया है। जेफरीज का अनुमान है कि कॉम्पिटीशन बढ़ने से एशियन पेंट्स की प्रति स्टॉक आय (earnings-per-stock) अगले दो वर्षों में स्थिर रहेगी।

एशियन पेंट्स और ग्रासिम के लिए जेफरीज का टारगेट प्राइस

जेफरीज ने Asian Paints के शेयर के लिए 2,500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'अंडरपरफॉर्म' कॉल दी है। यह शेयर के 22 मार्च को बीएसई पर बंद भाव से 12 प्रतिशत से भी ज्यादा लो है। दूसरी ओर ब्रोकरेज ने ग्रासिम शेयर के लिए 2,600 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' कॉल दी है, जो स्टॉक में 22 मार्च को बीएसई पर बंद भाव से लगभग 17 प्रतिशत ज्यादा है। जेफरीज का मानना है कि ग्रासिम ने सभी मोर्चों पर पूरी तैयारी के साथ पेंट्स सेगमेंट में प्रवेश किया है। बिड़ला ओपस की प्रोडक्ट रेंज प्राइस पॉइंट्स पर फैली हुई है और इसके पास 1,200 SKU (स्टॉक कीपिंग यूनिट), 145 प्रोडक्ट्स और 2,300 से अधिक शेड्स का पोर्टफोलियो है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें