Get App

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 'बिरला ओपस' ब्रांड के तहत पेंट बाजार में रखे कदम, जेफरीज ने दिया थम्सअप

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा ने कहा कि इंफ्रा सेक्टर में बड़े मौके के कारण नया कदम उठाया गया है। 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 6 राज्यों में प्लांट लगाए जाएंगे। बिरला ओपस की क्षमता बड़े प्लेयर से भी ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 1:49 PM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 'बिरला ओपस' ब्रांड के तहत पेंट बाजार में रखे कदम, जेफरीज ने दिया थम्सअप
जेफरीज रिपोर्ट ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 2 और प्लांट कमीशन करेगी। 12-15 महीने में 3 और प्लांट चालू होने की उम्मीद है

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला ने कंपनी के पेंट कारोबार बिड़ला ओपस को लॉन्च कर दिया है। ये ग्रासिम इंडस्ट्रीज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कुमार मंगलम बिड़ला ने इस मौके पर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपना सकारात्मक नजरिए व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्रुप की कंपनियां देश के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनियां विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग में अपना अहम योगदान देंगी जो सकल घरेलू उत्पाद में 9 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है।

बिड़ला ने बढ़ती आबादी, तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट और प्रति व्यक्ति आय में बढ़त जैसे कारकों के कारण पेंट की खपत में बढ़त की अपार संभावना जाहिर की है। उन्होंने क्रमिक रूप से बढ़ते निवेश के साथ, अगले चरण में कंपनी की क्षमता को अतिरिक्त 500 मिलियन लीटर प्रति वर्ष तक बढ़ाने की योजना की घोषणा की।

बिड़ला ने पेंट व्यवसाय के पोर्टफोलियो पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह सभी सेक्टरों में बाजार के लीडरों के बराबर या उससे आगे है। उन्होंने पेंट सेक्टर में इनोवेशन के अवसर पर भी जोर दिया और ग्लोबल एवरेज 10 किलोग्राम की तुलना में भारत की प्रति व्यक्ति पेंट खपत 3.5 किलोग्राम होने का हवाला देते हुए कहा कि इस सेक्टर में ग्रोथ की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बिड़ला ने समूह की छह कटेगरी 145 उत्पाद 6,000 छोटे बड़े शहरों में फैले मजबूत नेटवर्क के जरिए सप्लाई करने की योजना पर भी प्रकाश डाला।

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, "साल के अंत तक, हम 6000 शहरों में चैनल पॉर्टनरों को डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। हम फ्री टिंटिंग बिजनेस वाले डीलरों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। हम मैन्युअल टिंटिंग प्रक्रिया में क्रांति लाने के लिए सभी डीलरों की टिंटिंग मशीनों को एक केंद्रीय हब से डिजिटल रूप से जोड़ देंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें