Get App

Gravita India अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है QIP, कितने करोड़ जुटाने का है प्लान

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के अंत में Gravita India के प्रमोटर्स के पास कंपनी में 63.37% हिस्सेदारी थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 तक 600 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। वित्त वर्ष 2025 के लिए 180 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय फाइनल किया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 3:58 PM
Gravita India अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है QIP, कितने करोड़ जुटाने का है प्लान
Gravita India का मार्केट कैप 15500 करोड़ रुपये है।

Gravita India Fund Raise: दिग्गज लेड प्रोड्यूसर ग्रेविटा इंडिया फंड जुटाने के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने CNBC-TV18 को बताया कि कंपनी इंस्टीट्यूशनल शेयर बिक्री के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इस साल 4 अक्टूबर को ग्रेविटा इंडिया के बोर्ड ने QIP और अन्य स्वीकार्य तरीकों से 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी थी। कहा गया था कि कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट, इक्विटी या डेट सिक्योरिटीज के नए पब्लिक इश्यू, प्रिफरेंशियल इश्यू या राइट्स इश्यू के माध्यम से इक्विटीज या आंशिक रूप से कनवर्टेड डिबेंचर्स या दोनों के जरिए एक या एक से अधिक राउंड में यह फंड जुटाएगी।

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के अंत में ग्रेविटा इंडिया के प्रमोटर्स के पास कंपनी में 63.37% हिस्सेदारी थी। 12 दिसंबर को ग्रेविटा इंडिया के शेयर लाल निशान में हैं। कारोबार बंद होने पर शेयर 0.56 प्रतिशत टूटकर 2245.10 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 15500 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 110 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है।

अक्टूबर में रजत अग्रवाल बने चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर

Gravita India ने अक्टूबर में शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने सुनील कंसल को होल टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 4 अक्टूबर से ही प्रभावी हो गई है। वहीं रजत अग्रवाल को मैनेजिंग डायरेक्टर से चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है। उनकी नई पोजिशन 5 अक्टूबर से प्रभावी है। महावीर प्रसाद अग्रवाल का चेयरमैन एंड होल टाइम डायरेक्टर के तौर पर इस्तीफा 5 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें