Get App

Hindalco Shares: हिंडाल्को के शेयर 5.5% टूटे; मुनाफे में 45% की बड़ी गिरावट, जानें क्या है वजह

Hindalco Industries Shares: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर शुक्रवार 13 फरवरी को 5.5% गिरकर 909 रुपये पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा सालाना आधार पर 45% घटने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 2:52 PM
Hindalco Shares: हिंडाल्को के शेयर 5.5% टूटे; मुनाफे में 45% की बड़ी गिरावट, जानें क्या है वजह
Hindalco Industries Shares: 2026 में अब तक हिंडाल्को का शेयर करीब 9% चढ़ चुका है

Hindalco Industries Shares: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर शुक्रवार 13 फरवरी को 5.5% गिरकर 909 रुपये पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया। दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा सालाना आधार पर 45% घटने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। मुनाफे में गिरावट के पीछे कंपनी की अमेरिकी यूनिट नोवेलिस में आग लगने से जुड़ी दिक्कतों से जुड़े खर्चें बताए गए हैं।

दोपहर 11:15 बजे तक निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 3% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज इसमें सबसे अधिक नुकसान उठाने वाला शेयर रहा।

नोवेलिस में आग का असर

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अमेरिकी सहायक कंपनी नोवेलिस (Novelis) में आग से जुड़ी दिक्कतों और उससे जुड़े अतिरिक्त खर्चों ने कंपनी के कंसॉलिडेटेड मुनाफे पर दबाव डाला। इससे कंपनी की ऑपरेशनल लागत बढ़ी और कैश फ्लो पर असर पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें