Get App

Hot Stocks: Coal India समेत इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

Hot Stocks for next week: कोठारी के पास टेक्निकल रिसर्च में लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। मनीकंट्रोल के साथ खास बातचीत में कोठारी ने कहा कि वे आने वाले हफ्ते में बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) और डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) पर भी बुलिश हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2024 पर 5:42 PM
Hot Stocks: Coal India समेत इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
भारतीय शेयर बाजारों में 3 मई को बड़ी गिरावट देखी गई, इस दौरान सेंसेक्स 733 अंक लुढ़क गया।

भारतीय शेयर बाजारों में 3 मई को बड़ी गिरावट देखी गई। इस दौरान सेंसेक्स 733 अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी 50 भी फिसलकर 22500 के नीचे आ गया है। हालांकि, इस दौरान निफ्टी 50 ने 22795 के नए हाई को छू लिया। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में DVP-टेक्निकल रिसर्च मेहुल कोठारी का कहना है, "आने वाले हफ्ते में निफ्टी 50 के लिए शुक्रवार के हाई 22,795 को पार करना बहुत मुश्किल होगा। अगर ऐसा होता भी है तो हमें उम्मीद है कि 22900 - 22950 एक बहुत मजबूत हर्डल होगी।"

बता दें कि कोठारी के पास टेक्निकल रिसर्च में लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। मनीकंट्रोल के साथ खास बातचीत में कोठारी ने कहा कि वे आने वाले हफ्ते में बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) और डीसीएम श्रीराम (DCM Shriram) पर भी बुलिश हैं।

Coal India का कितना है टारगेट प्राइस?

कोठारी ने कहा कि ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के साथ कोल इंडिया ने 465 रुपये के ऊपर एक एसेंडिंग ट्रायंगल ब्रेकआउट की पुष्टि की है। इसलिए, स्टॉक 482 रुपये से ऊपर नए हाई के लिए तैयार दिख रहा है। हालांकि, पैटर्न के लिए थ्योरेटिकल टारगेट करीब 500 रुपये है जबकि सपोर्ट 450 रुपये पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें