Get App

Hot Stocks: एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, अपार इंडस्ट्रीज और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स में 2-3 हफ्तों में होगी बंपर कमाई, जानें कैसे

Apar Industries का काउंटर इस समय क्लासिकल बुलिश मोमेंटम में है और लॉन्गर टाइमफ्रेम पर हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है। इसमें शॉर्ट टर्म में 1,774 रुपये के स्तर दिखने की उम्मीद है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 4:58 PM
Hot Stocks: एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, अपार इंडस्ट्रीज और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स में 2-3 हफ्तों में होगी बंपर कमाई, जानें कैसे
Everest Industries का शेयर क्लासिकल मूव में है क्योंकि इसने डेली चार्ट पर लॉन्ग राउंडिंग बॉटम फॉर्मेशन का ब्रेकआउट दिखाया है। इसमें अब एक रैली का अगला चरण शुरू हो रहा है और एक बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन बन रहा है

दिवाली से पहले बाजार में लगातार चौथे दिन रौनक देखने को मिल रही है। इस हफ्ते 2 परसेंट से ज्यादा उछलकर निफ्टी 17 हजार 600 के पास पहुंचा है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा करीब 300 अंकों की मजबूती नजर आई है। मिडकैप में भी अच्छी हरियाली छाई है।

बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों का BULL RUN जारी है। इस हफ्ते SBI ने 6 परसेंट की छलांग लगाई है। वही INDIAN और CANARA BANK के शेयर 10 से 12 परसेंट तक भागे हैं। इस साल PSU निफ्टी इंडेक्स ने निफ्टी बैंक से दोगुना रिटर्न दिया है।

आज ऑटो, एनर्जी और मेटल शेयरों अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BAJAJ AUTO, TVS और EICHER MOTORS 2 परसेंट तक चढ़ गये हैं। वहीं क्रूड में नरमी से OMCs में मजबूती नजर आ रही है।

Swastika Investmart के प्रवेश गौड़ ने इन स्टॉक्स पर दांव लगाने को कहा। उनका मानना है कि इन तीन शेयरों में खरीदारी करने से अगले 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें