Get App

Hot Stocks: बस 2-3 हफ्तों में 14% तक कमाई करा सकते हैं ये 3 शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निफ्टी को ऊपर की ओर 22,500 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसे पार करने के बाद इंडेक्स फिर 22,750 से 22,800 की ओर जा सकता है। वहीं नीचे की ओर इंडेक्स को 22,300-22,350 पर तत्काल सपोर्ट है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 10:43 PM
Hot Stocks: बस 2-3 हफ्तों में 14% तक कमाई करा सकते हैं ये 3 शेयर, एक्सपर्ट्स ने दी दांव लगाने की सलाह
Hot Stocks: MRPL का शेयर अगले 2-3 हफ्ते में 9 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार 25 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट, कुणाल शाह ने बताया कि निफ्टी इंडेक्स फिलहाल अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो बुलिश सेंटीमेंट का संकेत है। उन्होंने कहा कि ऊपर की ओर निफ्टी को 22,500 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसे पार करने के बाद इंडेक्स फिर 22,750 से 22,800 की ओर जा सकता है। वहीं नीचे की ओर इंडेक्स को 22,300-22,350 पर तत्काल सपोर्ट है।

इसके साथ ही कुणाल शाह ने निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स भी बताए, जिनपर दांव लगाकर अगले 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।

1. भेल (BHEL)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 285-300 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 250 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 14 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। डेली चार्ट पर, BHEL का शेयर एक सिमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट के लिए तैयार है, जिसके बाद इसमें तेजी शुरू हो सकती है। इस ब्रेकआउट को कम टाइमफ्रेम पर एक कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट से भी सपोर्ट मिला है, जो इसमें बुलिश सेंटीमेंट होने की पुष्टि करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें