Get App

CONCOR का शेयर 2% से ज्यादा उछला, अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज की क्या है स्टॉक पर राय

कंपनी का मुनाफा 14.6% बढ़कर 297.1 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 9.6% बढ़कर 1,994 करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 6:01 PM
CONCOR का शेयर 2% से ज्यादा उछला, अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज की क्या है स्टॉक पर राय
Nomura ने CONCOR पर खरीदारी की रेटिंग देकर इस पर 785 रुपये प्रति शेयर का टारगेट फिक्स किया है

सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation Of India (CONCOR) के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। मुनाफा करीब 15 परसेंट बढ़ा। आय भी 10 परसेंट उछली। कंपनी के अच्छे नतीजों को बाजार ने भी पसंद किया। आज सुबह 10.06 बजे एनएसई पर ये स्टॉक 2.53 प्रतिशत चढ़कर 696.65 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

आंकड़ों की बात करें तो सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 14.6% बढ़कर 297.1 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 259.2 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय 9.6% बढ़कर 1,994 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,819 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 9.3% बढ़कर 478.8 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 438.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की मार्जिन 24.08% से घटकर 24.01% रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें