Get App

JPMorgan की 4 आईटी स्टॉक्स पर है नजर, करा सकते हैं बंपर कमाई

जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट का मानना है कि आगे इंफोसिस की ग्रोथ अपने सेक्टर में लीड करती नजर आएगी। किसी गिरावट में इस स्टॉक में खरीदारी का अच्छा मौका होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 2:18 PM
JPMorgan की 4 आईटी स्टॉक्स पर है नजर, करा सकते हैं बंपर कमाई
पी मॉर्गन का कहना है कि Persistent Systems भी आईटी स्पेस में से सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में है।

जेपी मॉर्गन (JPMorgan) 4 भारतीय आईटी स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहा है। हाल ही में जारी अपने एक नोट में जेपी मॉर्गन Infosys,Tech Mahindra, Mphasis और Persistant Systems को लेकर अपना बुलिश नजरिया जाहिर किया है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि Infosys के कारोबार में आगे जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। वहीं Tech Mahindra को 5G साइकिल में आने वाली तेजी का फायदा मिलेगा और इसके मार्जिन में बढ़ोतरी होती नजर आएगी।

वहीं Mphasis और Persistant Systems पर ब्रोकरेज हाउस की राय है कि यह आईटी इंडस्ट्री के सबसे डिफेसिव दांव है। आगे के लिए इनकी ग्रोथ संभावनाए काफी मजबूत है।

जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट का मानना है कि आगे इंफोसिस की ग्रोथ अपने सेक्टर में लीड करती नजर आएगी। किसी गिरावट में इस स्टॉक में खरीदारी का अच्छा मौका होगा। कंपनियों द्वारा आईटी सेक्टर पर किए जाने वाले निवेशक का इंफोसिस को बड़ा फायदा मिलता नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें